Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedपेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

नयी दिल्ली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज लंदन ब्रेंट क्रूड गिरकर 86.66 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 2.01 प्रतिशत की गिरावट लेकर 80.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

देश में पांच महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES