Tuesday, January 20, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के नए DGP अशोक कुमार बोले "एक व्हाट्सएप मैसेज से होगा...

उत्तराखंड के नए DGP अशोक कुमार बोले “एक व्हाट्सएप मैसेज से होगा पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान”।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड पुलिस के जवानों के Happiness Quotient को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के नए डीजीपी अशोक कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय स्तर पर पुलिस जन समाधान समिति Police Personnel Grievance Redressal Committee (PPGRC) का गठन किया गया है। समिति को प्रदेश के समस्त अराजपत्रित अधिकारी/कर्मचारी (निरीक्षक से आरक्षी तक) व्हाट्सएप_नम्बर_9411112780 के माध्यम से अपनी कोई समस्या, शिकयात, सुझाव दे सकेंगे। समिति में पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय- अध्यक्ष, पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था- उपाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक कार्मिक- सदस्य सचिव, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय- सदस्य होंगे।

पुलिस जन समाधान समिति द्वारा प्रदेश के समस्त राजपत्रित अधिकारी (निरीक्षक से आरक्षी तक) के कल्याण और मानवीय आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले इच्छुक कर्मचारियों के प्रार्थना पत्र एवं विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं के लिए प्रार्थना पत्र ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त समस्या, शिकयात, सुझावों का फील्ड के अधिकारियों जैसे संबंधित एसएसपी/एसपी, सेनानायक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निस्तारण कराया जाएगा एवं जिनका निस्तारण मुख्यालय द्वारा किया जाना उचित हो उनका निस्तारण मुख्यालय के अधिकारियों से कराया जाएगा।

समिति द्वारा समस्याओं के निस्तारण हेतु की गई कार्रवाई की समीक्षा स्वयं DGP अशोक कुमार द्वारा साप्ताहिक रूप से की जाएगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES