Tuesday, July 15, 2025
Homeउत्तराखंडएनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को आ रही हैं...

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को आ रही हैं उत्तराखंड, भाजपा करेगी भव्य स्वागत

देहरादून। एनडीए यानि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को उत्तराखंड आ रही हैं। मुख्यमंत्री आवास में भाजपा विधायक और सांसदों से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांगेंगी। भाजपा संगठन की ओर से उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।

जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुर्मू बीजापुर स्थित सेफ हाउस पहुचेंगी। जहां कुछ देर विश्राम के बाद उसका मुख्यमंत्री आवास में कार्यक्रम हैं। उन्होंने बताया कि सीएम आवास में द्रौपदी मुर्मू की पार्टी के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान वह राष्ट्रपति पद के लिए सभी से अपने लिए समर्थन की अपील करेंगी।

विदित है कि एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। उसके बाद से मुर्मू देश के कई राज्यों में विधायक और सांसदों से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांग रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को राज्य में उनका कार्यक्रम तय किया गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES