Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडनवजोत सिंह सिद्धू की मुराद हुई पूरी बने पंजाब कांग्रेस के नए...

नवजोत सिंह सिद्धू की मुराद हुई पूरी बने पंजाब कांग्रेस के नए ‘अध्यक्ष’, 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त।

चंडीगढ़ (हि. डिस्कवर)।

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह सुनील जाखड़ की जगह लेंगे।

सोनिया गांधी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। यह जिम्मेदारी संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को दी गई है। नागरा को अब सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा के एआईसीसी अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्ति दे दी गई है।

कांग्रेस ने पंजाब का बवाल तो समेट दिया है, लेकिन बवाल समेटने के लिए उसने जो प्रयोग शुरू किया है यह भविष्य में उसके गले की फांस बनेगा। अब हर प्रदेश में महत्वकांक्षी नेता अध्यक्ष न बन पाने पर कार्यकारी अध्यक्ष पद की डिमांड करेगें।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES