Monday, March 16, 2026
Homeउत्तराखंडप्रकृति का कहर जारी। उनफती महाकाली नदी में बहती महिला का बचाया।

प्रकृति का कहर जारी। उनफती महाकाली नदी में बहती महिला का बचाया।

पिथौरागढ़ 29 जुलाई 2020 (हि. डिस्कवर)।

जनपद में प्रकृति का तांडव लगातार बरकरार है। पुलिस व एसडीआरएफ के जवान लगातार राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं लेकिन लगातार बारिश, भूस्खलन व बादल फटने की घटना ने मुनस्यारी व धारचुला क्षेत्र में काली व गौरी नदी क्षेत्र के लोगों को दहशत में डाल रखा है।

आज सुबह पंचेश्वर के पास मंदिर में बैठे ग्रामीणों व मंदिर के महात्मा ने महाकाली में एक बहती हुई महिला को देखा तो ये लोग बिना कुछ सोचे ही महिला को बचाने के लिए नदी तट की तरफ दौड़ पड़े। महिला पानी के बहते थपेड़ों से अपने को बचाने के लिए प्रयास करती दिखाई दी तो ग्रामीणों को लगा कि महिला अभी जीवित है। अचानक पानी के एक भंवर के साथ महिला गायब हुई और फिर प्रकट हुई। मंदिर के महात्मा एक लट्ठ लेकर पानी में उतर गए व एक चैन बनाकर सबने महिला को पानी से किसी तरह बाहर निकाला। इस वीडियो को देखकर आम लोग इन ग्रामीणों के कायल हो गए।

https://youtu.be/78HkL1VS1ec

SDRF ने 18 किमी पैदल पहुँच रेस्कयू कार्य आरम्भ किया, बनाये लकड़ी के पुल ग्रामीणों को पहुँचाया सुरक्षित स्थानों पर।

SDRF द्वारा पिथौरागढ़ में लगभग एक सफ्ताह से लगातार रेस्कयू कार्य जारी है, भारी वर्षा से अनेक गावों में भूस्खलन की घटनाओं में SDRF टीम रेस्कयू कार्य मे लगी हुई है, पूर्व में शेराघाट गेला, टाँगा, धामी गाँव के पश्चात आज टीम द्वारा मोरी, ओर जारा जिबली में मलवे के घरों में भर जाने पर टीम द्वारा रेस्कयू कार्य किया गया

दिनांक 20 जुलाई : टाँगा गांव

जनपद पिथौरागढ़ में अनेक स्थानों में अतिवृष्टि एवम भूमि कटाव से जन हानि एवमं पशु हानि की सूचना पर टीम SDRF एसआई राजेश जोशी के हमराह तोला,तांगा जो रवाना हुई ।
जहां पर 11 ग्रामीणों के लापता होने पर टीम द्वारा रेस्कयू कार्य आरंभ किया गया, घटना की गम्भीरता को देखते हुए सेनानायक श्रीमती तृप्ति भट्ट द्वारा अस्कोट, कपकोट एवम सरियापानी से भी sdrf टीमों को तत्काल रवाना किया , साथ ही SDRF वाहिनी से डॉग स्क्वार्ड टीम को भी टाँगा भेजा गया, आज दिनांक तक टीम ने 10 शवों को बरामद कर लिया है, सर्चिंग जारी है।

02 धामी गांव-: दिनांक 27 जुलाई:

पिथौरागढ़ स्थित धामी गांव में लगातार हो रही भारी बारिश से एक मकान भूस्खलन की जद में आ गया जिससे उससे में रह रहे दो ग्रामीण लापता हो गए , साथ ही लगभग 30 से 40 बकरियां ओर कुछ मवेशी भी भी मलवे में दब गई, जिस पर टीम तत्काल ही धामी गांव को रवाना हुई और सर्चिंग कार्य आरंभ किया , सर्चिंग में एक शव बरामद कर लिया गया है, एक शव की तलाश जारी है

03 मोरी गांव 28 जुलाई:-

पिथौरागढ़ स्थित मोरी गांव में कुछ घरों में मलवा भर जाने एवमं मार्गो एवम लोकल पुलिया के टूट जाने पर सहायता हेतु टीम SDRF तत्काल पैदल मार्ग से गांव को रवाना हुई, अतिव्रिष्टि एवमं भूस्खलन की सम्भावनाओ को देखते हुए, टीम ने चार स्थानों में लकड़ी के पुल का निर्माण कर 75 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों स्कूल इत्यादि में पहुंचाया, साथ ही 6 मवेशियों को भी पुलिया से ही पर करा कर सकुशल ले आये।

04 जारा जिबली दिनांक 28 जुलाई:-

जारा जिबली में अतिव्रिष्टि के कारण भूस्खलन में एक महिला के लापता होने पर आज टीम लगभग 18 किमी पैदल चल कर आपदा प्रभावित गाँव मे पहुंची , एवम सर्चिंग आरम्भ कर दी है आज सफलता प्राप्त नही होने पर कल पुनः सर्चिंग की जाएगी।
वर्तमान में पिथौरागढ़ में 4 स्थानों में सर्चिंग एवम राहत बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है जहां SDRF की 04 टीमें रेस्कयू कार्य कर रही है, साथ ही डॉग सकॉर्ड की मदद भी ली जा रही है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES