Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडCM धामी से की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत...

CM धामी से की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज एवं स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं निरंजनी पंचायती अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी पंचायती अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने भेंट की।

उन्होंने प्रदेश में धर्मांतरण पर कड़ा कानून बनाये जाने पर संत समाज की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में धर्मांतरण पर रोक के लिये प्रभावी व्यवस्था की जानी समय की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि इसका पूरे देश में अच्छा संदेश भी जायेगा। मुख्यमंत्री ने संत समाज से प्रदेश के विकास के लिये अपना आशीर्वाद देने की भी अपेक्षा की।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES