देहरादून (हि. डिस्कवर)।
बीसीसीआई लेवल “ए” व अंडर 19 रणजी खिलाड़ी गौरव शर्मा ने उत्तराखंड सरकार की खेल मंत्री रेखा आर्या से मुलाक़ात कर उत्तराखंड में खेलों के प्रमोशन को लेकर अपनी सहभागिता की इच्छा जताई है। गौरव शर्मा अंडर 16, अंडर17 व अंडर 19 नॉर्थ ज़ोन के माध्यम से कई टूर्नामेंट खेल चुके हैं। खेल मंत्री रेखा आर्य ने उनके द्वारा क्रिकेट में उनकी भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि चूंकि क्रिकेट सरकार का अंग न होकर एक स्वायत्त अंग है अतः क्रिकेट सम्बन्धी मामलों में उनकी दखल नहीं है फिर भी वह उत्तराखंड में उनकी खेलों की क्षमता के मध्य नजर अवश्य उनके विचारों को ध्यान में रखेंगी।
भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ शिखर धवन के साथ उनकी दो रिकार्ड साझेदारी आज भी याद की जाती हैं। यह दोनो रिकार्ड साझेदारी उन्होंने बीसीसीआई अंडर 19 कूच ट्राफ़ी बिहार (अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम) 290 दूसरी हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में 250 रन की है।
गौरव शर्मा बर्ष 2000 में वीनू मांकड़ ट्रॉफी, 2001-2 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी, नार्थ जॉन अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी, नेशनल क्रिकेट अकादमी बैंगलोर हेतु सलेक्शन 2002-03, इंडिया अंडर 17 टीम ट्री नेशनल टूर्नामेंट 2002-03, अंडर 17 में दिल्ली टीम से खेला जिन्होंने 2003 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी जीती, कूच बिहार ट्रॉफी अंडर 19 (2002-03), नार्थ जोन क्रिकेट अकादमी में चयन बर्ष 2003, एम.ए. चिदम्बरम ट्रॉफी अंडर 19 (2003-04), अंडर 19 नॉर्थ जोन क्रिकेट अकादमी में पुनः चयन 2004, एम.ए. चिदम्बरम ट्रॉफी अंडर 19 (2004-05), अंडर 19 नॉर्थ जोन क्रिकेट अकादमी में पुनः चयन 2005, एम.ए. चिदम्बरम ट्रॉफी अंडर 19 (2005-06), कूच बिहार ट्रॉफी अंडर 19 (2005-03
6), रणजी प्रोबेबल दिल्ली 2004-2005, पुनः 2006-2007, और 2012-13 सहित कई टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी का निर्वहन किया है।
गौरव शर्मा ने खेल मंत्री रेखा आर्य से मुलाकात प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यकीनन खेल मंत्री प्रदेश में खेलों के प्रमोशन को लेकर काफी सजग नजर आई व उनका मानना है कि प्रदेश में खेलों के क्षेत्र में ऐसा कुछ हो जिससे यहां के होनहार युवा आने वाले समय में खेलों के माध्यम से प्रदेश का नाम रोशन करें।
ज्ञात होकि गौरव शर्मा ख़ुगशाल मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के कल्ज़ीखाल विकास खंड के पट्टी असवालस्यूँ के कंडारा गाँव के मूल निवासी हैं।


