देहरादून 4 अप्रैल 2021 (हि. डिस्कवर)
पूर्व लोकसभा ओएसडी, वैंकेया नायडू के ओएसडी व वर्तमान में केंद्रीय सरकार में संयुक्त सचिव जगमोहन सुंदरियाल उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पसन्द पर उनके ओएसडी होंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा इस सम्बंध में अडिशनल चीफ सेक्रेट्री श्रीमती राधा सिंह को पत्र लिखकर कहा गया है कि वर्तमान में राज्य सभा में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत जगमोहन सुंदरियाल को उनका ऑफिसर इन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) पे लेबल 15 के तहत तैनात किया जाय।
बताया जा रहा है कि जगमोहन सुंदरियाल मूल रूप से पट्टी मवालस्यूँ पौड़ी गढ़वाल के मरडा गांव के हैं जो चौबट्टाखाल विधान सभा क्षेत्र में पड़ता है। बताया जा रहा है कि उनके पूर्वज चार पांच पीढ़ी पूर्व अपना पैतृक गांव छोड़कर अन्यत्र बस गए हैं।
उन्होंने केंद्रीय विद्यालय रानी खेत से हाई स्कूल पास किया। इसके अलावा भारतीय विद्या मंदिर व डीएवी देहरादून से शिक्षा प्राप्त की। बहरहाल उनकी नियुक्ति की पुष्टि की जा रही है।
ज्ञात हो कि जगमोहन सुंदरियाल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, समन्वय, वेतन और लेखा कार्यालय की समिति से संबंधित एक संसदीय समिति की देखरेख कर रहे हैं; अनुमान। (ए / सी) और बजट अनुभाग; 1 लाख रुपये से अधिक व्यय से जुड़े वित्तीय मामलों से संबंधित सभी फाइलें; वित्त सेल; और सदस्य वेतन और भत्ते; उन्होंने एनडीए सरकार में मंत्रियों के पीएस के रूप में भी काम किया है। सबसे पहले एम.मनोहर जोशी के साथ रहे जो तब माननीय अध्यक्ष, लोक सभा बने। फिर हाल ही में वे वेंकैया नायडू में उपराष्ट्रपति बनने से पूर्व जब वे संसदीय मामलों के मंत्री के रूप में कार्यरत रहे तब जगमोहन सुंदरियाल उनके पीएस रहे। इसलिए कहा जा सकता है कि जगमोहन सुंदरियाल किंग मेकर रहे हैं।
बहरहाल जगमोहन सुंदरियाल की नियुक्ति पर 11 अप्रैल के बाद मुहर लगने के आसार हैं।

