Monday, February 16, 2026
Homeउत्तराखंडटूरिज्म सर्वे अवार्ड में प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी...

टूरिज्म सर्वे अवार्ड में प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी को मिला बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन का अवार्ड

देहरादून। उत्‍तराखंड के  कुमाऊं में एक बहुत पुरानी कहावत प्रचलित है-आधा संसार, एक मुनस्यार यानी हिमालय की तलहटी में बसे और बेपनाह खूबसूरती को समेटे मुनस्यारी की तुलना आधे संसार से कर देने का मतलब है इस क्षेत्र को कुदरत ने जन्नत की तरह सजाया है। वहीं अब  टूरिज्म सर्वे अवार्ड में प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी को बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन का अवार्ड मिला है।

इस पर  पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान पर्यटन के प्रति राज्य सरकार की दूरगामी सोच और उत्तराखंड को बेहतर राज्य बनाने में जुटे हर जन को समर्पित है। कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव और चार धाम यात्रा देश में पर्यटन उद्योग के लिए एक नया मानक स्थापित करते हुए सरकार पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाई तक पहुंचाएगी। महाराज ने नई दिल्ली में आयोजित पर्यटन शिखर सम्मेलन में यह बात कही।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES