Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तराखंडतिरंगा लगाते समय नगर पालिका के कर्मचारी की हुई करंट लगने से...

तिरंगा लगाते समय नगर पालिका के कर्मचारी की हुई करंट लगने से मौत

हरिद्वार। स्वतंत्रतता दिवस के लिए हाईवे पर बिजली के पोल पर राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ लगा रहा नगर पालिका का आउटसोर्स कर्मचारी करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद उसके साथी कर्मचारी उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे, पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नगर पालिका में मोहल्ला किला निवासी वसीम (36) पुत्र सलीम लाइन मैन के का कार्य करता था।  हाईवे पर पथ प्रकाश के लिए लगाए गए बिजली के पोल पर राष्ट्रीय ध्वज बांधने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया। परिजनों ने हंगामा कर परिवार के भरण पोषण के लिए मुआवजा और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। सूचना पर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. हाजी शमशाद, सीओ पंकज गैरोला, प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण आदि मौके पर पहुंच गए।

सीओ पंकज गैरोला का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। ईओ मोहम्मद कामिल का कहना है कि परिजनों की मांग को पालिका ने मान लिया है। सरकारी नौकरी के लिए नगर पालिका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेगी। इसके अलावा आउटसोर्स के माध्यम से परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिया जाएगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES