Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडसासंद नरेश बंसल ने की उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ से मुलाकात, उत्तराखंड आने...

सासंद नरेश बंसल ने की उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ से मुलाकात, उत्तराखंड आने का दिया न्यौता

देहरादून । आज नई दिल्ली में राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने सहज-सरल स्वाभाव के धनी, किसान पुत्र, विधायी मामलों के साथ ही भारतीय संविधान और राजनीति के उत्कृष्ट ज्ञाता, राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित भारत के उपराष्ट्रपति व सभापति राज्य सभा जगदीश धनकड़ से उपराष्ट्रपति भवन मे शिष्टाचार भेंट की एवं समसामयिक व देश-विदेश के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।

उपराष्ट्रपति को पुष्प गुच्छ देकर राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने उनके नव दायित्व के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। सासंद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को पौधा व पटका भेंट किया व देवभूमी उत्तराखंड आने का न्योता दिया जिसे उपराष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार किया ।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES