Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडसांसद नरेश बंसल बोले केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को...

सांसद नरेश बंसल बोले केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता।

ऋषिकेश (हि. डिस्कवर)।

राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्‍ता आधारित पार्टी है। यहां व्यक्ति नहीं संगठन सर्वोपरि है। संगठन राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल रविवार को ऋषिकेश पहुंचे। राज्यसभा सदस्य का काफिला नटराज चौक से नगर से होते हुए बैराज फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पहुंचा। यहां उन्होंने कार्यकर्त्‍ताओं से मुलाकात की और क्षेत्र में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की जानकारी ली। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्‍ता आधारित पार्टी है।

अगले विधानसभा चुनाव में पिछले चुनावों की तरह कार्यकर्त्‍ताओं को ही बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। जिसके लिए बूथ और वार्ड स्तर पर तैयारी होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को कार्यकर्त्‍ता जन-जन तक पहुंचाएं। प्रदेश सरकार ने जनहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। जिनका लाभ चुनाव में पार्टी को मिलेगा। कुनाऊ गेस्ट हाउस से वह सीधे चीला ऑडिटोरियम पहुंचे यहां कुछ देर रुकने के बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

इस दौरान भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, सुदेश कंडवाल, पार्षद शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, सुंदरी कंडवाल, उषा जोशी, सतीश पाल, आशुतोष शर्मा, सुमित पंवार आदि शामिल रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES