Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडशहीद राकेश डोभाल की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। बेटी बोली-फौज...

शहीद राकेश डोभाल की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। बेटी बोली-फौज में जाकर पिता के सपने को पूरा करेगी।

ऋषिकेश (हि. डिस्कवर)।

एक नन्ही परी जो फौजियों के बीच घिरी थी। जिसके चेहरे पर ऐसा आत्मबल कि देखते ही जोश से आपके बदन के रोवें खड़े हो जाएं वह अपनी शहीद पिता कि अंतिम यात्रा से पूर्व यह मैसेज देना नहीं भूली कि कोरोना काल में हमें करना क्या है। वह अपने पिता के हर सपने को पूरा करने फौज में जाएगी।

बारामूला में पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए राकेश डोभाल की अंतिम यात्रा में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। शहीद की 8 साल की बेटी ने कहा कि वो भी पापा की तरह फौज में जाएगी।

सोमवार की सुबह गंगा नगर से शुरू हुई अंतिम यात्रा में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शहीद की अंतिम यात्रा हरिद्वार मार्ग से होते हुए पूर्णानंद घाट मुनि की रेती के लिए निकली।

नगर मेंं जगह जगह शहीद के अंतिम दर्शन को सड़क किनारे लोग नजर आए। शहर के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर शहीद को नमन किया।अंतिम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान शोक स्वरूप बंद रखे गए।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल,महापौर अनिता ममगाई, राज्य मंत्री कृष्ण सिंघल, भगतराम कोठारी,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES