Thursday, August 13, 2026
Homeउत्तराखंडमृतक धिराज को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जन समुदाय। मृतक आश्रित को नौकरी...

मृतक धिराज को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जन समुदाय। मृतक आश्रित को नौकरी व 10 लाख मुवावजे की मांग।

पौडी गढ़वाल (हि. डिस्कवर)।

मृतक धिराज को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जन समुदाय। मृतक आश्रित को नौकरी व 10 लाख मुवावजे की मांग।

विकास खंड नैनीडांडा में स्व. धीरज सिंह ग्राम केलधार को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिनको विगत 28 अक्टूबर को 2020 को नरभक्षी गुलदार ने अपना शिकार बना लिया था साथ ही स्थानीय जनता द्वारा मेरे आवाहन पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।

जिला पंचायत सदस्य बिलकोट वार्ड नैनीडांडा अनिता मधवाल के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया जिसमे शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार को को 10 लाख का मुआवजा एवं मृतक के एक आश्रित को नौकरी देने की मांग की गई। साथ ही गुलदार को तुरंत कैद किया जाय या शूट किया जाय ताकि क्षेत्र में और कोई परिवार उसका शिकार न बन सके। प्रशासन से 3 दिन के अंदर मांगे न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गयी।

इस दौरान धरने में समस्त केलधर ग्राम वासी, एवं नैनीडांडा के समीप सभी गांवों के प्रधान एवं नैनीडांडा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ आयोजक मनोज मधवाल, दीनू चतुर्वेदी प्रधान बिलकोट प्रेम सिंह प्रधान तल्ला कौला सुरेंद्र रावत सूरी भाई केलधर, ध्यान सिंह रावत उटिण्डा एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES