Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तराखंडइंटर कालेज जखोल व मोरी बाजार में बांटे गए मास्क व सेनेटाइजर।

इंटर कालेज जखोल व मोरी बाजार में बांटे गए मास्क व सेनेटाइजर।

जखोल (उत्तरकाशी) 12 दिसम्बर 2020 (हि. डिस्कवर)।

हंस फाउंडेशन के प्रेरणा स्रोत करुणायमयी माता श्री मंगला जी एव श्री भोले जी महाराज के माध्य्म से हंस फाउंडेशन के स्वयंसेवी किशन सिंह रावत द्वारा राजकीय इंटर कालेज जखोल में और विकासखण्ड मोरी के कार्यलयों एव बाल विकास कार्यालय मोरी और थाना मोरी सहित मोरी बाजार में मास्क व सेनेटाइजर वितरित किये गए।और साथ साथ पुरोला तहसील के सभी कार्यलयों और पुलिस चौकी सहित पुरोला बाजार में भी मास्क व सेनेटाइजर वितरित किये गए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी पुरोला खण्ड विकास अधिकारी मोरी थानाध्यक्ष मोरी, बाल विकास अधिकारी मोरी व चौकी प्रभारी पुरोला सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

समाज सेवी किशन रावत द्वार लोगो से मास्क पहनने व सामाजिक दूरी बनाये रखने के साथ साथ कोविड-19 के निर्देशों का अनुपालन करने की भी अपील की गई।
राजकीय इण्टर कालेज जखोल के प्रधानाचार्य व समस्त अधिकारियों व जनता द्वारा हंस फाउंडेशन व माता श्री मंगला जी एव श्री भोले जी महाराज का आभार व्यक्त किया गया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES