Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडपौधरोपण के जरिये त्योहारों को यादगार बनाएं-त्रिवेंद्र सिंह रावत।

पौधरोपण के जरिये त्योहारों को यादगार बनाएं-त्रिवेंद्र सिंह रावत।

डोईवाला/देहरादून (हि. डिस्कवर)।

जन्माष्टमी के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी व कुलपति डॉ. विजय धस्माना व मेडिकल स्टूडेंट्स ने स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (SRHU) कैंपस में पौधरोपण किया।

सोमवार को एसआरएचयू प्रांगण में चलाए गए पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तीज- त्योहारों पर पौधरोपण जैसे अभियान के जरिये युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ती है। पर्यवारण सरंक्षण के लिए पौधरोपण आज समय की जरूरत बन गया गया। हर एक पर्व पर पौधरोपण कर उसे यादगार बनाएं।

कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता को लेकर विश्वविद्यालय का विजन साफ है। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो ही मानव जाति का अस्तित्व भी सुरक्षित रहेगा।
कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता को मूल कर्तव्य समझकर दूसरों को भी इस संबंध में जागरुक करें।

इसी कड़ी में पीपल, नीम, बरगद, पिलखन गुलमोहर आदि की करीब 100 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर डॉ. विनीत मेहरोत्रा, अमरेंद्र कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES