Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडएसएसबी और आईटीबीपी के माध्यम से हो सीमांत क्षेत्रों में टीकाकरण के...

एसएसबी और आईटीबीपी के माध्यम से हो सीमांत क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा पत्र।

देहरादून 16 मई, 2021 (हि. डिस्कवर)।

प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में कोविड-19 टीकाकरण को तेज करने के लिए पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व मंत्री  सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखने के साथ साथ फ़ोन पर बात कर उन्हें सुझाव दिया है कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के माध्यम से प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया जाए।


पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीमांत क्षेत्रों के लोगों को आसानी से कोरोना का टीका लगवाने के लिए उन्होने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर और फोन से बात कर उनसे मांग की गई है कि सीमांत क्षेत्रों में एसएसबी और आईटीबीपी के माध्यम से टीकाकरण अभियान चलाया जाए।

उन्होंने कहा कि एसएसबी और आईटीबीपी के जवानों के माध्यम से वैक्सीनेशन की राह को आसान किया जा सकता है।  महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि एसएसबी का मुख्यालय रानीखेत में स्थि‌त है। जिसका सीमांत क्षेत्र कुटटी, गुंजी काला पानी, लखनपुर, मालपा, बुदी, शिया लेख है। इसी प्रकार आईटीबीपी का मुख्यालय देहरादून में स्थित है और इसका सीमांत क्षेत्र नीति, माणा, मलारी, हर्षिल, कालापानी गुंजी, कुटी है। इन सीमांत क्षेत्रों में लोग मार्च से सितबंर तक अपनी भेड़ बकरियां व अन्य पशु चराने भी जाते हैं। इन लोगों से हमारी सेना को सीमाओं पर हो रही गतिवि‌धियों की भी जानकारी मिलती है। ऐसे में इन क्षेत्रों में एसएसबी और आईटीबीपी के माध्यम से कोविड-19 का टीकाकरण करवाये जाने से लोगों को राहत मिलेगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES