Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडमहाराज ने अज्ञात हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

महाराज ने अज्ञात हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

सतपुली/ देहरादून (हि. डिस्कवर)।

विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत ग्राम धरासू , पट्टी मवालस्यूं मैं 21 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी को दूरभाष पर निर्देश देते हुए अज्ञात हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार करने को कहा है।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धरासू , पट्टी मवालस्यूं की 21 वर्षीय छात्रा पर कॉलेज से आते हुये गत 21 अक्टूबर को लटीबौ बस स्टाप के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ करने के साथ ही जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जिसकी रिपोर्ट राजस्व पुलिस से की गई। क्षेत्रीय विधायक एवं काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने घटना की गंभीरता को समझते हुए इस पूरे प्रकरण को निमित पुलिस को सौंपे जाने के साथ ही जिलाधिकारी पौड़ी को दूरभाष पर निर्देश दिए हैं कि छात्रा से छेड़छाड़ व जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने वाले अज्ञात हमलावर को तुरंत गिरफ्तार किया जाये।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES