Sunday, March 8, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिमहाराज ने किया 49.59 लाख की धनराशि से शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण...

महाराज ने किया 49.59 लाख की धनराशि से शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण।

टिहरी (हि. डिस्कवर)।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को जनपद टिहरी, विकासखण्ड थत्यूड़ के अन्तर्गत भूटगांव में शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं परिसर के निर्माण का लोकार्पण किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी के नैनबाग में जौनपुर थत्यूड़ ब्लॉक के भूटगांव में 49.59 लाख की धनराशि से शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं मंदिर परिसर के निर्माण का लोकार्पण किया। कार्यक्रम से पूर्व भूटगांव पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री महाराज का स्थानीय जनता द्वारा अभूतपूर्व स्वागत भी किया गया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष महावीर सिंह रांगड़ भी मौजूद थे।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES