देहरादून 17 सितम्बर 2020 (हि. डिस्कवर)।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड सचिवालय के अनु सचिव हरि सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
वहीं पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज अनुसचिव हरि सिंह के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के मंत्रालय से पूर्व में संबद्ध रहे और उनकी पत्नी श्रीमती अमृता रावत जी के विशेष कार्याधिकारी रहे हरि सिंह जी का निधन का हो गया। हरि सिंह जी कोविड-19 वायरस से ग्रषित होने के कारण
पिछले कुछ समय से एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे।
सतपाल महाराज ने उनके निधन को एक अपूर्रणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होने कहा कि मेरी गहरी संवेदनाएं स्वर्गीय हरि सिंह जी के परिजनों के साथ हैं।