Thursday, March 13, 2025
Homeउत्तराखंडआदित्य-L1 की सफल लॉन्चिंग पर महाराज ने दी बधाई

आदित्य-L1 की सफल लॉन्चिंग पर महाराज ने दी बधाई

देहरादून। सूर्य का अध्ययन करने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-L1 के सफल प्रक्षेपण पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो की पूरी टीम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ समस्त देशवासियों को बधाई दी है।कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-L1 की सफल लांचिंग से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से आज पूरा देश बेहद उत्साहित है।

महाराज ने कहा कि इसरो का सूर्य मिशन आदित्य-L1 सूर्य से जुड़े कई रहस्यों को उजागर करने के लिए काम करने वाला है। वह सूरज के कोरोना से निकलने वाली गर्मी और गर्म हवाओं की स्टडी करेगा। आदित्य-L1 सौर हवाओं के विभाजन और तापमान की स्टडी करने के साथ साथ सौर वायुमंडल को समझने का भी प्रयास करेगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES