Saturday, October 19, 2024
Homeउत्तराखंडमदन कौशिक बोले राष्ट्रपति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेस का महिला...

मदन कौशिक बोले राष्ट्रपति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर

देहरादून। भाजपा ने संसद मे कांग्रेस नेता अधीर रंजन के द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर की गयी टिप्पणी को अमर्यादित और कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा करार दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने मर्यादा की सभी हदे पार कर दी है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के खिलाफ बयानबाजी कर अपना चेहरा फिर उजागर कर दिया है और इससे यह फिर साबित हो गया है कि वह महिला विरोधी, आदिवासी विरोधी है और देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर आसीन महिला के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने ही निर्देश दिये। कांग्रेस का यह कृत्य संस्कार विहीन, मूल्य विहीन तथा संविधान को चोट पहुचाने वाला है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा जब से राष्ट्रपति के पद पर मुर्मू ने नामांकन किया तो कांग्रेस की घृणा उजागर हो गयी और कभी उन्हे रबर स्टेम्प तो कभी अशुभ तक संबोधित करने के बाद अब उन्हे अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी से नवाजा जा रहा है। कांग्रेस एक गरीब आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद पर पचा नही पा रही है। उन्होंने कहा की कांग्रेस हमेशा से ही महिला विरोधी रही है और समय समय पर उसका यह चरित्र सामने आता रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश और महिलाओ से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश भाजपा ने आज पूरे प्रदेश मे राष्ट्रपति के अपमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पार्टी इसे बर्दाशत नही करेगी। यह सब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर किया जा रहा है और अस्तित्व बचाने मे जुटी कांग्रेस को देश की जनता माफ नही करेगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES