Wednesday, February 12, 2025
Homeउत्तराखंडकुम्भ पर्व 2021 में भी सम्मिलित होंगे उत्तराखंड के देवी - देवताओं...

कुम्भ पर्व 2021 में भी सम्मिलित होंगे उत्तराखंड के देवी – देवताओं की डोली व प्रतीक चिन्ह!

देहरादून 21 नवम्बर, 2019(हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय यात्रा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। समिति के संरक्षक विद्या दत्त रतूड़ी ने विगत वर्षों 2010 व 2016 में आयोजित कुम्भ पर्वों की भांति ही वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले कुम्भ पर्व में उत्तराखण्ड के देवी – देवताओं की डोली व प्रतीक चिन्हों को सम्मिलित करने के लिए अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने समिति को इस हेतु शासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय यात्रा समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत गांववासी, बंशीधर पोखरियाल, द्वारिका प्रसाद, भगवान सिंह रांगण एवं आशाराम व्यास सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES