Tuesday, October 21, 2025
Homeउत्तराखंडसाहसिक पर्यटन की गतिविधियों से जुड़ेगा कोसी बैराज क्षेत्र!

साहसिक पर्यटन की गतिविधियों से जुड़ेगा कोसी बैराज क्षेत्र!

अल्मोड़ा 19 अक्टूबर, 2020 (हि. डिस्कवर)
कोसी बैराज क्षेत्र में जल्द ही साहसिक पर्यटन गतिविधियाॅ जल्द ही शुरू हो जायेंगी। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद स्तरीय साहसिक खेल बैठक विकास भवन में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ ली। उन्होंने बताया कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कोसी बैराज में जल्द ही कायकिंग, राफ्टिंग, वाटर जौरबिंग आदि गतिविधियाॅ प्रारम्भ हो जायेंगी। इसके लिए उन्होंने पर्यटन विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बन्धित स्थान का सैफ्टी आडिट भी जल्द से जल्द पूर्ण कर लें।
बैठक में उन्होंने कहा कि इसी प्रकार मरचूला में भी वाटर स्र्पोटस गतिविधियाॅ शुरू की जाय इसके लिए सम्बन्धित उपजिलाधिकारी अपने स्तर से भी आवश्यक कार्यवाही कर लें। उन्होंने कहा कि इन स्थानों में पर्यटन की काफी सम्भावनायें है जिसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया जो पूर्ण गतिविधियों का पर्यवेक्षण करेगी। उन्होंने पर्यटन विकास अधिकारी को साहसिक खेल उपकरण सामाग्री भी क्रय करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी माह में विन्टर माउन्टेन एक्सपीडिशन के माध्यम से माउन्टने क्लाबिंग आदि गतिविधियाॅ आयोजित की जायेंगी वही उन्होंने एंगलिंग में भी सम्भवना तलाशने को कहा। जिलाधिकारी ने सिमलोता एवं कालीमठ में पर्यटन गतिविधियाॅ संचालित करने के निर्देश दिये। साहसिक खेलो के सम्बन्ध में उन्होंने एक वार्षिक कलैण्डर तैयार करने के निर्देश पर्यटन विकास अधिकारी को दिये। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी आदि उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES