Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तराखंडयुवक की हत्या कर अनाज की टंकी में छिपाया शव, पढ़िए पूरी...

युवक की हत्या कर अनाज की टंकी में छिपाया शव, पढ़िए पूरी खबर

रुड़की। भगवानपुर में किराए के मकान में रहे युवकों ने मिलकर पौड़ी गढ़वाल के युवक की हत्या कर दी। इसके बाद वह शव को मकान में रखी अनाज की टंकी में डालकर फरार हो गए। कई दिन बाद मकान मालिक की ओर से मकान खोलने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही हत्यारों का पता लगा रही है।

भगवानपुर के नसीम ने अपना मकान कुछ युवकों को किराये पर दे रखा था। युवक आसपास लगी फैक्ट्रियों में काम करते थे। चार-पांच दिन पहले युवक मकान पर ताला लगाकर कहीं चले गए। शनिवार को मकान मालिक किसी काम से वहां पहुंचा। दूसरे किराएदारों से जानकारी लेने के बाद वह युवकों वाले कमरे का ताला तोड़कर अंदर गया, तो वहां रखी अनाज की टंकी पर खून लगा दिखाई दिया। उसने टंकी में झांककर देखा, तो भीतर एक शव मौजूद था। इसे देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर एसएचओ अमरजीत सिंह पुलिसबल लेकर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES