देहरादून, 4 सितंबर (हि. डिस्कवर)।
द्रोण वाटिका कॉलोनी ग्राउंड में कृष्ण चेतना मंच, द्रोण वाटिका सोसायटी द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव इस वर्ष अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे परिसर को फूलों, लाइटों और कृष्णमय सजावट से सजाया गया था। जय श्री कृष्ण और नंद घर आनंद भयो के जयकारों से पूरी कॉलोनी गूंज उठी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में *कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ,* रायपुर के विधायक उमेश शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में *देहरादून के नगर आयुक्त (म्युनिसिपल कमिश्नर) श्री आलोक पांडे जी* और सुप्रसिद्ध भजन गायक *श्री परसुराम ने शिरकत की। मंत्री जी ने सभी कॉलोनी वासियों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को जीवित रखते हैं और नई पीढ़ी को अपने धर्म से जोड़ते हैं। नगर आयुक्त आलोक पांडे जी ने कॉलोनी की साफ-सफाई और एकता की सराहना की।
सायं पंडाल स्थल पर श्रद्धालुओं का एकत्रीकरण हुआ। इसके बाद श्री कृष्ण लला की मनमोहक झांकी को शोभा यात्रा के रूप में मंदिर ले जाया गया। ढोल-नगाड़ों, फूलों की वर्षा और भक्तों के जयकारों के बीच यात्रा निकली। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात बाल गोपाल को पुनः मुख्य पंडाल में लाया गया।
नित्यांगन अकादमी के बच्चों ने मोहा मन
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा नित्यांगन अकादमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। बच्चों ने कृष्ण लीलाओं पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों में *गौरी, अव्यय झा, गौरांसी शर्मा, तृषा सिंह, वान्या रावत, अमाया चतुर्वेदी, प्रिशा रावत, आराध्या नेगी, ज्ञानंदा रावत, , , आरुषि झंडियाल, प्रहशा चौधरी, देवीना अंथवाल, शांभवी अग्रवाल, जानवी चावला, आराध्या चावला, अनुष्का, नाविका डिमरी, तन्वी सिंह और खाद्या नेगी* प्रमुख रहे। इन बच्चों की प्रस्तुति पर पूरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। मुख्य अतिथियों ने सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
महिला कीर्तन मंडली ने बांधा समां
तत्पश्चात प्रसिद्ध गायक परसुराम ने अपने भजनों से समां बांध दिया। उनके द्वारा गाया गया भजन *”द्वारपालों कन्हैया से कह दो कि दर पे सुदामा गरीब आ गया है”* सुनकर पूरा पंडाल भाव-विभोर हो गया और सैकड़ों श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।
भजन-कीर्तन में कॉलोनी की महिला कीर्तन मंडली का विशेष सहयोग रहा। मंडली की सदस्य *श्रीमती रेणु नागर, अनीता गुप्ता, आराधना वर्मा, आशीष रावत, सुमन वर्मा, दीप्ति अरोड़ा, अंजू तोमर, सुनीता श्रीवास्तव, आरती भट्ट, पूजा श्रीवास्तव, चंपा, नम्रता, प्रज्ञा, माधुरी सिंह और राखी अग्रवाल* ने मधुर भजनों से वातावरण को कृष्णमय कर दिया।
इसके अलावा दूसरी महिला कीर्तन मंडली की *नूपुर दीक्षित, संगीता शर्मा, रीना जोशी, मीनाक्षी, चारू रस्तोगी, पूजा, श्रीमती मेघा, मधुमिता विश्वास, सीमा नेगी* सहित कई अन्य माताओं-बहनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और देर रात 12 बजे तक भजन-कीर्तन चलता रहा।
सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद
इस अवसर पर द्रोण वाटिका सोसायटी के अध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कृष्ण भक्त परिवार सहित मौजूद रहे। पूरा आयोजन कॉलोनी वासियों के आर्थिक और सामाजिक सहयोग से संभव हो पाया।
अंत में समिति ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं और स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के उद्घोष के साथ हुआ।

