Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तराखंडरवांई रसोई की जमुना रावत रवाईं बसंतोत्सव एवं विकास मेला में सम्मानित।

रवांई रसोई की जमुना रावत रवाईं बसंतोत्सव एवं विकास मेला में सम्मानित।

पुरोला (उत्तरकाशी)/हि. डिस्कवर।


रवाईं बसन्तोत्सव एवं विकास मेला द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘पुरोला बाजार की जातर’ में एक बार पुनः रवाई रसोई की श्रीमती जमुना देवी रावत के पकवानों ने सुगन्ध बिखेरी व क्षेत्रीय लजीज पकवानों ने इस जातर में शामिल हुए हजारों-हजार लोगों के मुंह का जायका बढा दिया।
ज्ञात हो कि विगत 12 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित इस बसन्तोत्सव में श्रीमती जमुना देवी रावत की रवाई रसोई ने स्थानीय पकवानों में रवांई रसोई में मंडूवे के डिंडके, सीडे (मीठे/नमकीन), बडील (नमकीन), मास के पकोड़े (उड़द की दाल), झंगोरे की खीर, तिलकुचाई, मंडूवे की रोटी/चोपड़, लाल चावल, मंझोली (मांड), मट्ठा मन्जोली, आलू का थिच्वाणी, फाणु (गहथ पीसकर), चौंसा (उड़द पीसकर), भट्ट की भटवाणि, भट्ट की चुटक्याणी, पोस्ट की चटनी, नाल बड़ी का साग, पिंडालू की भुज्जी, इन्डोली (गहत व बुरांस के फूल से ) सहित दर्जनों पकवान अपनी रसोई में सजाती हैं, जिन्हें लोग बहुत चाव के साथ खाते हैं ।
श्रीमती जमुना देवी रावत के द्वारा शुद्ध स्थानीय उत्पादों से निर्मित पकवानों की प्रशंसा सुनकर मेला समिति द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। श्रीमती जमुना देवी रावत की नगर पंचायत अध्यक्ष पुरोला हरिमोहन सिंह नेगी द्वारा शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति-पत्र व नगद पुरस्कार के रूप में चेक भेंट कर सम्मानित किया गया जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें प्रतीक चिन्ह के रूप में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES