Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखंडभारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ और सीरम इंस्टीट्यूट की ’कोविशील्ड’ देशवासियों के लिए...

भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ और सीरम इंस्टीट्यूट की ’कोविशील्ड’ देशवासियों के लिए गर्व की बात-मुख्यमंत्री।

देहरादून 03 जनवरी, 2021 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोविड-19 की स्वदेशी वैक्सीन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वैज्ञानिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के  मार्गदर्शन में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए लंबे समय से कोविड-19 स्वदेशी वैक्सीन का इंतजार अब खत्म हो चुका है। कोरोना वैक्सीन विशेषज्ञ समिति की संस्तुति पर ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ और सीरम इंस्टीट्यूट की ’कोविशील्ड’ को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। संपूर्ण देशवासियों के लिए गर्व की बात यह है कि ये दोनों ही वैक्सीन भारत में ही बनी हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES