Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडनकली नोट बनाने वाला अन्तर्राज्यीय सरगना सितारगंज से गिरफ्तार

नकली नोट बनाने वाला अन्तर्राज्यीय सरगना सितारगंज से गिरफ्तार

एसटीएफ व यूपी पुलिस के संयुक्त आपरेशन में नकली नोट तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

देहरादून। नकली नोट बनाने व तस्करी के आरोप में एसटीएफ व यूपी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में खटीमा निवासी कृपाल सिंह पुत्र जरनैल सिंह को सितारगंज से गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के मुताबिक बीते 18 अगस्त को उ0प्र0 के थाना सौंजना जनपद ललितपुर पुलिस ने 4 नकली नोट तस्करों को चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था।इनके कब्जे से 98 हजार के नकली नोट बरामद हुए थे। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे उत्तराखण्ड के जनपद ऊधमसिंह नगर से नकली नोट लाकर ललितपुर व आसपास के जिलों में खपाते हैं। इस सूचना पर उ0प्र0 पुलिस द्वारा एसएसपी एसटीएफ, उत्तराखण्ड को यह अहम जानकारी दी गयी।

इसके बाद मंगलवार की रात्रि टीम ने यूपी पुलिस के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन में ग्राम बनगवां , खटीमा निवासी कृपाल सिंह पुत्र जरनैल सिंह को सितारगंज से गिरफ्तार किया। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि 19 अगस्त को जिला ललितपुर उ0प्र0 से नकली नोट बनाने वाले गैंग की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सितारगंज से एक नकली नोट बनाने वाले व नकली करेंसी के नाम पर ठगी करने वाले तस्कर की गिरफ्तारी की है। इसके अलावा कई अहम जानकारियाँ हाथ लगी है। गैंग के कई और सदस्यों के नेटवर्क का पता लगा है शीघ्र ही एसटीएफ द्वारा और भी गिरफ्तारियाँ की जा सकती है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम

बलविन्दर सिंह उर्फ जसविन्दर सिंह उर्फ कृपाल सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी ग्राम बनगवां थाना खटीमा जनपद ऊधमसिंह नगर

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES