Sunday, November 1, 2026
Homeउत्तराखंडकिसानों 3 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण।9 नवंबर को किसानों के लिए...

किसानों 3 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण।9 नवंबर को किसानों के लिए की जाएगी नई योजना लांच।

बागेश्वर (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड में कुमाऊं दौरे पर बागेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के तीन लाख किसानों के लिए ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा की। उन्होंने 28 अक्तूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में खेल नीति पर मुहर लगाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में मौका मिलेगा।

किसानों 3 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण।9 नवंबर को किसानों के लिए की जाएगी नई योजना लांच।

सीएम ने बागेश्वर में 1.11 अरब रुपये लागत की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। पिथौरागढ़ में सीएम ने कहा कि हर घर नल के तहत प्रदेश में 14 लाख में से 10 लाख पेयजल संयोजन इसी वर्ष दिए जाएंगे। सीएम ने शुक्रवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भाजपा के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन किया।

शुक्रवार को बागेश्वर भ्रमण पर आए सीएम ने कहा कि राज्य गठन की वर्षगांठ पर नौ नवंबर को किसानों के लिए नई योजना लांच की जा रही है। इसके तहत किसानों के लिए ब्याजमुक्त ऋण और सौभाग्यवती योजना लागू की जाएगी। सौभाग्यवती योजना के तहत पहली बार मां बनने पर जच्चा-बच्चा के लिए किट दिए जाएंगे। यह योजना सभी वर्गों की महिलाओं के लिए होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुईं और इन्हें और बेहतर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जल्द ही प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 700 डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। सरकार ने पिथौरागढ़, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दिलाई है। कोरोना के कारण अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं का संचालन नहीं हो पाया। अगले वर्ष से कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES