Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तराखंडभारतीय महिला क्रिकेट की ऑलराउंडर स्नेह राणा व युवा फुटबाल खिलाड़ी कृष्णा...

भारतीय महिला क्रिकेट की ऑलराउंडर स्नेह राणा व युवा फुटबाल खिलाड़ी कृष्णा चौधरी ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट की।

देहरादून (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में फुटबाल खिलाड़ी कृष्णा चौधरी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों को प्रात्साहित करने के लिए नई खेल नीति बनाई जा रही है। देहरादून के कृष्णा चौधरी दो बार संतोष ट्रॉफी खेल चुके हैं। बार्सिलोना के मार्सेट क्लब से भी उन्होंने अंडर 19 यूथ लीग खेला है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में भारतीय महिला क्रिकेट की ऑलराउंडर स्नेह राणा ने भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्नेह राणा ने अपनी खेल प्रतिभा से महिला क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनायी है। स्नेह राणा को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर क्रिकेटर स्नेह राणा के कोच नरेन्द्र शाह भी उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES