Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedएशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, राहुल और बुमराह...

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, राहुल और बुमराह की टीम में वापसी, यहां देखे पूरी टीम

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम की ऐलान कर दिया गया है। टीम में रोहित शर्मा कप्तान और हार्दिक पंड्या को उपकप्तान बनाया गया है ,वही टीम में शुभमन गिल ,विराट कोहली,श्रेयसअय्यर ,सूर्य कुमार यादव ,तिलक वर्मा ,केएल राहुल ,ईशान किशन,रविंद्र जडेजा,शार्दुल ठाकुर,अक्षर पटेल,कुलदीप यादव,जसप्रीत बुमराह मोहमद शमी,मोहमद सिराज,प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है। वही संजू सेमसन को बेकअप प्लेयर के रूप में रखा गया है। लेकिन केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को फिटनेस टेस्ट के आधार पर टीम में जगह मिली है।

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने जानकारी देते हुए बताया एशिया कप 2023, 31 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा और भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें कुल 13 रोमांचक एकदिवसीय मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगी। टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में होस्ट किया जाएगा, जिसमें चार मैच पाकिस्तान में होंगे और बाकी के नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES