Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडभारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दिल्ली से रुड़की आते वक्त हुई...

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दिल्ली से रुड़की आते वक्त हुई दुर्घटना का शिकार

रुड़की । दिल्‍ली से रुड़की आते वक्‍त भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में ऋषभ घायल हो गए हैं। उन्‍हें देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल रेफर किया गया है। ऋषभ के माथे और पैर पर चोट आई है। डॉक्‍टरों का कहना है कि उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी। वहीं उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली है। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एंबुलेंस की आवश्यकता होती है, तो उसकी भी व्यवस्था की जाए

हादसे के बाद से ऋशभ पंत की मां सरोज पंत का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बदहवास हैं और बेटे की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही हैं। हादसे की सूचना पर ऋषभ के अन्‍य रिश्‍तेदार भी अस्‍पताल पहुंचे हुए हैं और मां को ढांढस बंधा रहे हैं।

शुक्रवार को तड़के रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर ऋषभ की की कार कर एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद उनकी कार में आग लग गई। तब तक ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कार में ऋषभ अकेले थे, वह खुद गाड़ी चला रहे थे। जहां पर ऋषभ की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह ब्लैकस्पाट है। पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि संभवत नींद की झपकी आने की वजह से दुर्घटना हुई है। इसके अलावा जिस स्थान पर एक्सीडेंट हुआ है वह ब्लैक स्पॉट भी है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES