Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedपहली बार सैफ महिला चैंपियनशिप से बाहर हुआ भारत

पहली बार सैफ महिला चैंपियनशिप से बाहर हुआ भारत

काठमांडू। भारतीय महिला फुटबॉल टीम सेमीफाइनल में मेजबान नेपाल के हाथों 0-1 से हारने के बाद सैफ महिला चैंपियनशिप 2022 से बाहर हो गयी। रश्मी कुमारी घिशिंग ने काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में खेले मैच में विजेता टीम के लिये गोल किया।

नेपाल ने मैच की आक्रामक शुरुआत की, हालांकि भारतीय रक्षक स्वीटी देवी और मनीसा पन्ना खतरे के प्रति सतर्क रहे और मेजबान टीम के हमलों को विफल कर दिया। भारत के लिये गोल का पहला मौका 12वें मिनट में बना जब रेणु विपक्षी बॉक्स में पहुंचीं, लेकिन नेपाल की कप्तान और गोलकीपर अंजीला सुब्बा ने अपनी लाइन से बाहर आकर इस गोल को रोका।

नेपाल ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में बढ़त हासिल की जब रश्मी ने प्रीति राय के क्रॉस की सहायता से बॉल को बॉटम कॉर्नर में पहुंचाया। यह बढ़त निर्णायक साबित हुई और नेपाल ने 1-0 से मैच जीत लिया। इस हार के साथ भारत दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) महिला चैंपियनशिप 2022 से बाहर हो गया। भारत ने 1993 से आयोजित इस प्रतियोगिता के सभी आठ आयोजन जीते हैं। यह पहली बार है जब भारत सेमीफाइनल मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गया हो।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES