Wednesday, September 23, 2026
Homeउत्तराखंडराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विपणन आउटलेट का उद्घाटन। 'वोकल फॉर...

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विपणन आउटलेट का उद्घाटन। ‘वोकल फॉर लोकल’ में महिलाओं की बड़ी सहभागिता

पौड़ी गढ़वाल (हि. डिस्कवर)

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नई दिशा गांव अमाल्डू की महिला समूह की संयोजक रेनू उनियाल के द्वारा चैलूसैंण बाजार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आउटलेट किया गया, जिसमें पहाड़ी उत्पादों से संबंधित सामग्री उपलब्ध थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश सरकार द्वारा विगत बर्ष ‘लोकल फॉर वोकल’ के तहत मिलेट्स में महिलाओं की भूमिका को देखते हुए यह विधान सभा अध्यक्ष की अगुवाई में प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर किया गया बड़ा प्रयास कहा जा सकता है ।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विपणन आउटलेट का उद्घाटन। ‘वोकल फॉर लोकल’ में महिलाओं की बड़ी सहभागिता

विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का चेलूसैण पहुँचने पर प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा व जन समुदाय ने उनका फूल माला से स्वागत किया।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि विभाग का सहयोग रहा है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की और से दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान किए गए, इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्षा ने महिला स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया , उन्होंने कहा कि आज हमें अपनी पुरानी खेती पर आना होगा, जिससे हम अपने पुराने अनाजों को पुनः अपना सकें, लेकिन इसके लिए सभी को मेहनत करनी पड़ेगी।

इस दौरान प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि आज जो पलायन हो रहा है, उसको हम खेती के माध्यम से रोक सकते हैं, यदि हम जैविक खेती करते हैं तो उसकी हर जगह मांग है। उन्होंने कहा जिन दुकानों का आज उद्घाटन किया गया है। उसमें सामान हर समय उपलब्ध रहना चाहिए, जिसे क्षेत्र में आने वाले पर्यटक उस सामान को खरीद सके।

कार्यक्रम में डॉक्टर प्रभाराम अपर निदेशक कृषि गढ़वाल मंडल ने कृषि के बारे में जानकारी दी विकेश कुमार यादव मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी ने कृषि बागवानी पर जोर दिया, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अधिकारी विवेक उपाध्याय द्वारा स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कनिष्ठ प्रमुख रविंद्र रावत उप जिला अधिकारी लैंसडाउन सालनी मौर्य खंड विकास अधिकारी रवि कुमार सैनी, मंडल अध्यक्ष सुखपाल सिंह, जिला महामंत्री अर्जुन कंडारी, प्रधान संघठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन सिंह नेगी, प्रधान शोभा नैथानी, सूमा देवी, सुजाता देवी, दीप चंद,बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति अरोड़ा, संजीव जुयाल, अनिता गौड़, चंद्रमोहन , वीरेंद्र सिंह, रविंद्र, कुलदीप सिंह अनुप गुप्ता, इंद्रमोहन, प्रेम सिंह रावत, मीनाक्षी देवी, अमित भारद्वाज, यूथ अध्यक्ष जगमोहन रावत पूर्व जिला मंत्री एवं महिला समूह के सदस्य एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही, कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह बिष्ट ने किया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES