Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तराखंडविश्व संवाद केन्द्र देहरादून की वार्षिकी 2021 का लोकार्पण।

विश्व संवाद केन्द्र देहरादून की वार्षिकी 2021 का लोकार्पण।

देहरादून (हि. डिस्कवर)

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य वक्ता और वार्षिकी सम्पादक लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने कहा कि संघ की गतिविधियाँ सभी के सामने आये इसीलिए प्रचार विभाग की ओर से नियमित रूप से जागरण पत्रिका एवं वार्षिकी प्रकाशित की जाती है। यह एक उत्कृष्ट कार्य है।

उन्होंने कहा कि वार्षिकी एक प्रकार से इतिहास लेखन का दस्तावेज है। इसमें 2020 की राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रमुख घटनाक्रमों को लेख के माध्यम से देश के विद्वान लेखकों के द्वारा सजीवता से संजोया गया है।

कार्यक्रम का संचालन महानगर प्रचार प्रमुख हिमांशु अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर विश्व संवाद केन्द्र के सचिव राजकुमार टांक ने विश्व संवाद केन्द्र की वर्ष भर चलने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। नगर संघचालक सुभाष नगर कृष्णानन्द भट्ट ने सभी उपस्थितों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सह प्रान्त प्रचार प्रमुख संजय, हिमालय हुंकार पत्रिका के सम्पादक रणजीत सिंह ज्याला, सुखराम जोशी, हिन्दू जागरण मंच महानगर अध्यक्ष देहरादून जितेन्द्र, विभाग संगठन मंत्री देहरादून अंकुर, देवेन्द्र, प्रमोद, आयुष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES