Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तराखंडके के मदान के स्थान पर भूपेंद्र सिंह बसेड़ा को मिली वरिष्ठ...

के के मदान के स्थान पर भूपेंद्र सिंह बसेड़ा को मिली वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव आवास की जिम्मेदारी।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

मुख्यमंत्री के वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव कृष्ण कुमार मदान से मुख्यमंत्री आवास की जिम्मेदारियां हटाकर उनके स्थान पर अब भूपेंद्र सिंह बसेड़ा को वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव (आवास की जिम्मेदारियां सौंप दी गयी हैं जबकि अब के के मदान सम्बंधित पद पर रहकर मुख्यमंत्री कार्यालय विधान सभा का कार्यभार देखेंगे।

वहीं प्रमुख निजी सचिव प्रकाश चंद उपाध्याय को भी मुख्यमंत्री कार्यालय (आवास) से हटाकर मुख्यमंत्री कार्यकाल सचिवालय की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं । अभी उनके स्थान पर नियुक्ति नहीं की गई है।

ज्ञात हो कि भूपेंद्र सिंह बसेड़ा पूर्व में संसदीय कार्य मंत्री स्व. प्रकाश पंत के निजी सचिव रहे व शासकीय कार्यों में उन्हें दक्षता हासिल है। बसेड़ा मूल रूप से पिथौरागढ़ के हैं, साथ ही उन्हें ज्यादा व्यवहारिक व जनता के करीब समझा जाता रहा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES