Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में "लोकल फ़ॉर वोकल" को बढ़ावा देने के लिए भाजयुमो घर-घर...

उत्तराखंड में “लोकल फ़ॉर वोकल” को बढ़ावा देने के लिए भाजयुमो घर-घर जाकर बाँटेगा मिट्टी के दिए।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने प्रदेशवासियों से दिवाली का त्यौहार लोकल फ़ॉर वोकल के साथ मनाने की अपील की है । उन्होंने कहा इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार आएगा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा लोकल के लिए वोकल के साथ कल भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में मिट्टी के दिये वितरित करेगा और चीन के हर समान का बहिष्कार करेगा। उन्होंने कहा प्रदेश के हर जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लोगो को मिट्टी के दिये वितरित करेगें और बाजारों से लोकल समान खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेगें।

कुंदन लटवाल ने कहा की  दीपावली में लोग जो भी सामान बाजारों से खरीदे वे सिर्फ स्वदेशी ही ख़रीदे उन्होंने कहा युवा मोर्चा स्वदेशी अपनाओ जनजागरण कार्यक्रम के माध्यम से घर घर जाकर लोगो को लोकल फ़ॉर वोकल के प्रति प्ररित करेगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल ने बयान जारी कर बताया की  कुंदन लटवाल ने कहा की पिछली दीपावली में लगभग 10 अरब का कारोबार पुरे प्रदेश में हुआ था जिसमे  विदेशी समान का कारोबार स्वदेशी समान से अधिक है उन्होंने कहा की अगर पुरे प्रदेश के लोग मिट्टी से बने दीयो का प्रयोग करे स्वदेशी लड़िया जलाये भारत में बने पटाखे ख़रीदे तो हमारी अर्थव्यवस्था कितनी मजबूत हो जायेगी। उन्होंने कहा जो लोग दीये, मोमबत्ती बनाने का काम करते वे धीरे धीरे अपने काम को बंद कर रहे है हमे इन छोटे छोटे कुटीर उद्योगो को बंद होने से बचाना है।  उन्होंने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा पुरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाकर लोगो से आहवान करेगा की बाजारों से स्वदेशी सामान ख़रीदे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES