Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडहरेला पखवाड़ा' में 'सबको शिक्षा अच्छी शिक्षा' के स्लोगन के साथ अटल...

हरेला पखवाड़ा’ में ‘सबको शिक्षा अच्छी शिक्षा’ के स्लोगन के साथ अटल उत्कृष्ट विद्यालय जनता को समर्पित, गौरा देवी पर्यावरण जनजागरण यात्रा की हुई शौर्य।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

आज विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज मंत्री, उत्तराखंड सरकार अरविन्द पाण्डेय ने जनपद देहरादून में सहसपुर विधानसभा के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज सेलाकुई से पर्यावरण संवर्द्धन की दिशा में सहयोग स्वरुप पौधारोपण कर ‘हरेला पखवाड़ा 01 जुलाई – 15 जुलाई 2021’ के अंतर्गत गौरा देवी पर्यावरण जनजागरण यात्रा की शुरुआत की।

इसी क्रम में मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने ‘सबको शिक्षा अच्छी शिक्षा’ प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा खोले जा रहे देवभूमि उत्तराखण्ड में विकसित सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध शहीद सत्येंद्र चौहान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई का शुभारम्भ किया।

साथ ही सेलाकुई में वर्चुअल माध्यम से अटल उत्कृष्ट विद्यालय दूधली, अटल उत्कृष्ट विद्यालय छिद्दरवाला, अटल उत्कृष्ट विद्यालय सौड़ा सरोली, अटल उत्कृष्ट विद्यालय थानों, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज घनानंद मसूरी, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लांघा, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सहिया, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लाखामंडल, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज त्यूणी शुभारम्भ हुआ।

तत्पश्चात गौरा देवी पर्यावरण जनजागरण यात्रा के कार्यकमानुसार, मंत्री ने जनपद देहरादून में विकासनगर विधानसभा के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज बरोटीवाला में पौधारोपण किया।

इसके साथ साथ मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने राजकीय इण्टर कॉलेज बरोटीवाला में ‘सबको शिक्षा अच्छी शिक्षा’ प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा खोले जा रहे देवभूमि उत्तराखण्ड में विकसित सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारम्भ किया। प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार, राज्य में सभी को समान अवसर प्रदान करने, शैक्षणिक कार्यों में उत्कृष्टता लाने, शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने तथा शिक्षा के उन्नयन हेतु कृत संकल्पित है।

उक्त कार्यक्रमों के दौरान सम्बंधित विधानसभाओं से क्रमशः, माननीय विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान एवं क्षेत्रों के गणमान्य लोग सम्मिलित रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES