Thursday, September 3, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में दो-दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय का शासनादेश जारी,...

उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में दो-दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय का शासनादेश जारी, विद्यालय किये गये चिह्नित।

●मुख्यमंत्री ने क्वालिटी एजुकेशन के लिए अटल उत्कृष्ट विद्यालय के दिये थे निर्देश

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में दो-दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय का शासनादेश जारी, विद्यालय किये गये चिह्नित।

प्रदेश में शिक्षा, शिक्षण एवं शैक्षणिक कार्यों के उच्च मापदंड स्थापित करने हेतु अटल उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध 190 विद्यालयों (प्रत्येक विकासखंड में दो) को खोलने का शासनादेश हो गए हैं।

देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित यह 190 ‘अटल उत्कृष्ट विद्यालय’ आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि भविष्य में उक्त योजना, प्रदेश में शिक्षा, शैक्षणिक कार्यों एवं शिक्षा व्यवस्थाओं को नए उच्च आयाम प्रदान करेगी। साथ ही कोरोना महामारी से उत्पन्न परिथितियों के दृष्टिगत पलायन को रोकने, नवीन रोजगारों के सृजन हेतु सहायक सिद्ध होगी। राज्य सरकार, प्रदेश में शिक्षा के उन्नयन हेतु कृतसंकल्पित है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES