Sunday, July 13, 2025
Homeउत्तराखंडआईजी विमला गुंज्याल ने की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से शिष्टाचार...

आईजी विमला गुंज्याल ने की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से शिष्टाचार भेंट

देहरादून।  उत्तराखंड पुलिस रक्षक कारागार की आईजी विमला गुंज्याल ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से देहरादून स्थित उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने आईपीएस विमला गुंज्याल को उत्तराखंड की पहली महिला आईजी कारागार का पदभार मिलने पर बधाई एवं शुभकामना दी|

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर विभिन्न विषयों पर आईजी से बातचीत की| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम और घटित अपराधों के निस्तारण के लिए सभी संभव प्रयास किए जाए| महिला और बच्चों के अधिकारों के साथ उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए भी पुलिस विभाग का सहयोग आवश्यक है| विधानसभा अध्यक्ष ने विशेषतौर पर प्रदेश में युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम एवं नशे के सौदागरों पर लगाम कसने के लिए पुलिस को ठोस कदम उठाए जाने की बात कही।a

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES