Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडविधायक मुन्ना सिंह चौहान नाराज, बोले- स्कूल प्रबंधन को अगर ऐसा ही...

विधायक मुन्ना सिंह चौहान नाराज, बोले- स्कूल प्रबंधन को अगर ऐसा ही करना है तो प्राइवेट स्कूल बंद कर मदरसा चलाएं ।

देहरादून (हि. डिस्कवर)

विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने विकास नगर के जीवनगढ़ स्थित ब्राइट एंजेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुए घटनाक्रम पर स्कूल प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें चेतावनी दी है कि इससे पूर्व भी स्कूल प्रबंधन ऐसा कर चुका है जो कि बर्दास्त करने लायक नहीं है।

ज्ञात हो कि विगत दिवस उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की तहसील विकास नगर में स्थित ब्राइट एंजेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल प्रशासन ने जहां एक ओर हर शुक्रवार को 12:30बजे छुट्टी का आदेश जारी किया है वहीं यह खबर लगते ही विकास नगर क्षेत्र में इस पर बबाल मचना शुरू हो गया है। स्थानीय लोग इसे अब एक मजहब द्वारा जानबूझकर ऐसे फैसले लिए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इस स्कूल में तीसरा प्रकरण है। इस से पूर्व यहां का प्रबंधन तंत्र जानबूझकर क्लासरूम में मुस्लिम छात्र के साथ हिन्दू छात्रा को बैठाया करता था इसकी शिकायत होने के बाद इसे आनन फानन रोका गया। फिर शुक्रवार छुट्टी करने का आदेश दिया गया जिसे विरोध होने पर रोक दिया गया व तीसरा प्रकरण विगत दिवस तब प्रकाश में आया जब छात्र छात्राओं की डायरी में हर शुक्रवार 12:30 बजे के बाद स्कूल बंद करने का नोटिस व अभिवाहकों को फोन पर जानकारी प्रेषित की जाने लगी।

घटना पर बबाल मचा व जिसे ही यह जानकारी क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान के कानों पड़ी वे स्कूल प्रबंधन के इस तुगलकी फरमान पर बिफर पड़े। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि ब्राइट एंजेल्स स्कूल प्रबंधन ने एक बार पहले भी शुक्रवार के दिन छुट्टी का निर्णय लिया था, जिसका विरोध होने पर तत्काल निर्णय वापस ले लिया था। अब दोबारा से हर शुक्रवार को जल्द छुट्टी की सूचना को बच्चों की डायरी में अंकित कर प्रबंधन ने अपने पूर्व निर्णय की पुनरावृति की है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले निर्णय लेने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। यदि स्कूल प्रबंधन को ऐसे ही निर्णय लेने हैं तो प्राइवेट स्कूल बंद कर मदरसा चलाएं। मेरा अभिभावकों से भी आग्रह है कि ऐसे स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाने से परहेज करें।

वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह ने भी प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है जबकि यह भी मामला सामने आया है कि स्कूल प्रबंधन के मेजर (अवकाशप्राप्त) कादिर हुसैन द्वारा एसडीएम विकास नगर के समक्ष माफी पत्र लिखकर कहा है कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES