Monday, July 27, 2026
Homeउत्तराखंडएक लाख नहीं मिलने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

एक लाख नहीं मिलने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

रुड़की। गंगनहर कोतवाली की रहीमपुर निवासी महिला ने बताया कि वसीम से 16 अप्रैल 2015 को निकाह हुआ था। परिजनों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि निकाह के बाद ससुराल पक्ष ने बाइक की डिमांड की। विरोध पर आए दिन शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। मनमुटाव और विवाद बढ़ने पर ससुराल से मायके आकर रहने लगी थी। काफी लंबा वक्त बीतने के बाद दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया। ससुराल जाने पर दहेज में एक लाख रुपये की मांग की।

आरोप है कि 8 मई 2022 को परिजनों ने ससुराल पक्ष को बातचीत के लिए घर बुलाया था। बातचीत के बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। तभी पति ने तीन तलाक दे दिया था।  पुलिस ने तीन तलाक समेत अन्य धाराओं मे पति और ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पति वसीम, गुलशना, जावेद, रिजवाना और शीबा निवासी मौहल्ला पठानपुरा कस्बा मंगलौर के खिलाफ तीन तलाक समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES