Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडपहाड़ी क्षेत्रों में किसानों की आय वृद्धि में शहद उत्पादन निभा सकता...

पहाड़ी क्षेत्रों में किसानों की आय वृद्धि में शहद उत्पादन निभा सकता है एक बढ़ी भूमिका- गीता धामी

गीता धामी ने बच्चों के साथ शहद उत्पादन का निरीक्षण करने के साथ कर्मचारियों को बाँटा शहद

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास के प्रांगण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने अपने दोनों बच्चों के साथ शहद उत्पादन का अवलोकन कर स्वयं भी इसे निकालने की विधि की जानकारी ली। इसके साथ ही उद्यान विभाग से संबंधित अधिकारियों से शहद उत्पादन की प्रक्रिया को समझकर इसको बड़े स्तर पर क्रियान्वित किए जाने हेतु संभावित पहलुओं पर चर्चा की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत कर्मचारियों को शहद भी भेंट किया। पहाड़ी क्षेत्रों में किसानों की आय वृद्धि में शहद उत्पादन एक बढ़ी भूमिका निभा सकता है। हम सभी को शहद की उपयोगिता के बारे में लोगो को जागरूक करने के साथ स्वयं भी इसका सेवन करना चाहिए।

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शहद उत्पादन के लिए किसानों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो कि अत्यंत सराहनीय है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES