Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखण्ड में होगी ‘हिन्दुत्व’ फिल्म की शूटिंग! फिल्म का 90 प्रतिशत भाग...

उत्तराखण्ड में होगी ‘हिन्दुत्व’ फिल्म की शूटिंग! फिल्म का 90 प्रतिशत भाग फिल्माया जाएगा उत्तराखंड की वादियों में !

देहरादून 07 सितम्बर, 2020 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्देशक एवं लेखक  करण राजदान ने मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखण्ड में ‘हिन्दुत्व’ फिल्म की शूटिंग करना चाहते हैं। इस फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग वे उत्तराखण्ड में करना चाहते हैं। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी-फरवरी 2021 में होगी। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखण्ड में एक डॉक्यूमेंट्री ‘शिवतंत्र’ की शूटिंग करने की इच्छा जताई।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग के लिए सरल फिल्म नीति बनाई गई है। अब एक दिन में भी फिल्म शूटिंग की ऑनलाईन अनुमति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य एवं प्राकृतिक वातावारण फिल्म की शूटिंग के लिए अनुकूल है। इसलिए फ़िल्मकारों का रूझान उत्तराखण्ड के प्रति बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने फिल्म निर्देशक श्री करण राजदान को उत्तराखण्ड में फिल्म की शूटिंग की इच्छा पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री ‘शिवतंत्र’ पर पंच केदार में से किसी भी स्थान पर शूटिंग की जा सकती है।
इस अवसर पर अपर सचिव डॉ नीरज खैरवाल तथा उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद् के नोडल अधिकारी के.एस.चौहान भी उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES