Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedहोली के दिन तेज रफ्तार थार ने कुचले कई लोग, बच्चों सहित...

होली के दिन तेज रफ्तार थार ने कुचले कई लोग, बच्चों सहित आठ लोग घायल

दिल्ली। होली के दिन दिल दहलाने वाली घटना घटी है, जहां मलाई मंदिर इलाके में तेज रफ्तार थार ने कई लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मुन्ना और समीर के रूप में पहचाने गए दो घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।प्रारंभिक जांच मुताबिक, थार चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था और उसने अपना नियंत्रण खो दिया।

पुलिस ने बताया कि थार ने दो अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारी है। मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है। इस घटना में घालय लोगों का इलाज एम्स में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक सभी घायल शिवा कैंप, वसंत विहार और एकता विहार, आरके पुरम के रहने वाले हैं। अधिकारी ने कहा, “इस हादसे में घायलों का इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में एक थार, दो चार पहिया वाहन और तीन वेंडर स्टॉल क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने आगे कहा कि शाम 7:30 बजे दिल्ली के वसंत विहार पुलिस स्टेशन में घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES