Friday, February 27, 2026
Homeउत्तराखंडमहिलाओं के 30 फीसदी आरक्षण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, हेलंग एकजुटता...

महिलाओं के 30 फीसदी आरक्षण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, हेलंग एकजुटता मंच ने कौसानी में किया प्रदर्शन

देहरादून।  उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य (सिविल) अधीनस्थ सेवा परीक्षा में उत्तराखंड मूल की महिला अभ्यर्थियों को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण के शासनादेश पर हाईकोर्ट की रोक मामले में हेलंग एकजुटता मंच ने कौसानी में प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार से डबल बैंच में जाने की मांग की।

हेलंग एकता मंच ने हाईकोर्ट के निर्णय को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए कौसानी में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मामले को डबल बैंच में ले जाकर पैरवी की मांग उठाई। वहां पर पीसी तिवारी, तरुण जोशी, रीता इस्लाम, ईश्वर जोशी, अजय कुमार, भुवन पाठक, वंदना, संध्या पंत, नीतू आर्या, मोहल कांडपाल आदि थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES