Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर ने...

उत्तराखंड के जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर ने संभाली कमान।

देहरादून (हि. डिस्कवर) ।

जंगल की आग पर काबूू पाने के लिए अब उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके तहत सोमवार को एक हेलीकॉप्टर देहरादून पहुंच गया।

जंगल की आग पर काबूू पाने के लिए अब उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके तहत सोमवार को एक हेलीकॉप्टर देहरादून पहुंच गया। जिसके बाद हेलीकॉप्टर ने टिहरी झील से पानी भरकर जंगलों की आग बुझाने के लिए उड़ान भरी। सोमवार को मौसम खराब होने के चलते हेलीकॉप्टर भीमताल नहीं पहुंच सका। डीएफओ टीआर बीजूलाल ने बताया कि मौसम खराब होने से हल्द्वानी से भीमताल नहीं आ पाया।

डीएफओ ने बताया कि मंगलवार की सुबह हेलीकॉप्टर भीमताल झील से पानी भरकर जंगलों में लगी आग पर छोड़ेगा। टिहरी झील से पानी भरकर हेलीकॉप्टर ने नरेंद्र नगर वन प्रभाग के अदवाडी और गजा के जंगलों में पानी डालकर आग बुझाई। रेंज अधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने दो बार टिहरी झील से पानी भरा। टिहरी से हेलीकॉप्टर पौड़ी की ओर रवाना हो गया। दूसरा हेलीकॉप्टर हल्द्वानी में तैनात रहेगा और भीमताल झील से पानी लेगा। 2016 के बाद यह पहला मौका है जब प्रदेश में वनाग्नि पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है। सोमवार को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर पहुंच जाएंगे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES