मसूरी (हि. डिस्कवर)
एक ओर जहां उत्तराखंड विधान सभा के बिगुल बजते ही पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गयी है वहीं मौसम भी शायद इसी का इंतजार कर रहा था। यूँ तो उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर व उत्तरकाशी की ऊंची पहाड़ियों पर दो एक दिन से बर्फवारी हो रही थी लेकिन आज राजधानी देहरादून के चकराता क्षेत्र व टिहरी के धनौल्टी, कद्दूखाल व काणाताल क्षेत्र में जमकर हिमपात हुआ है।
दिल्ली में शनिवार रविवार के अवकाश के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी से चम्बा मार्ग पर स्नो फॉल का आनन्द उठाते दिखे जिससे चम्बा मसूरी सड़क में लगभग 11 किमी लम्बा जाम लग गया। काणाताल के पास चोपड़ियालखाल गांव के पास लम्बा जाम लग गया। कई पर्यटकों को होटल न मिलने के कारण उन्हे मायूस होकर मसूरी या फिर चम्बा में शरण लेनी पड़ी।
कुछ पर्यटकों के कद्दू खाल के पास फंसने की खबर प्राप्त हुई है। कई जगह कारें स्किड हुई हैं लेकिन समाचार दुर्घटना की कोई खबर नहीं है। वहीं स्थानीय पुलिस ने चम्बा से गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी है। कल सुबह यूँ तो मौसम खुलने की कम आशंका है जिससे कल और अधिक बर्फ पड़ने की आशंका जताई जा रही हूं। एक अनुमान के तहत जहां सड़क के आस पास के क्षेत्रों में 6 इंच बर्फ तो वही सुरकंडा देवी व आस पास की ऊंची शिखरों में डेढ़ फीट की बर्फ अभी तक पड़ चुकी है।

