Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तराखंडहरक सिंह रावत का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ूंगा 2022 का विधानसभा चुनाव।

हरक सिंह रावत का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ूंगा 2022 का विधानसभा चुनाव।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

त्रिवेंद्र कैबिनेट के वरिष्‍ठ सदस्‍य वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने एलान किया है कि वह वर्ष 2022 में होने वाला अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि वह राजनीति से संन्‍यास नहीं ले रहे हैं।

वर्ष 2016 में कांग्रेस की तत्‍कालीन हरीश रावत सरकार के खिलाफ बगावत कर नौ अन्‍य विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होकर हरक सिंह रावत ने सरकार पर संकट ला दिया था। इसके बाद वह वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पौडी गढवाल जिले की कोटद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में मैदान में उतरे और जीत हासिल की। हरक की छवि तेजतर्रार मंत्री की रही है।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने अचानक अगला विधानसभा चुनाव न लड़ने की बात कही। रावत ने कहा कि इसकी जानकारी उन्‍होंने भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत वरिष्‍ठ नेताओं को दे दी है। वैसे उन्‍होंने राजनीति छोड़ने या राजनीति से संन्‍यास लेने की बात से इनकार किया है। यह पहली बार नहीं है, जब वन और पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने 2022 का चुनाव न चुनाव न लड़ने की इच्‍छा जताई हो, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में उनका इस बयान के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। असल में, सरकार ने हाल में उन्‍हें भवन और अन्‍य सन्निर्माण कर्मकार कल्‍याण बोर्ड के अध्‍यक्ष पद से हटाकर श्रम संविदा बोर्ड के अध्‍यक्ष शमशेर सिंह सत्‍याल को यह‍ जिम्‍मेदारी सौंप दी थी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES